फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested two miscreants who stole money from account by changing ATM card in Mainpuri

Mainpuri News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला रखा है जाल

Tue, 23 May 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 05:39 PM IST
सार

मैनपुरी में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे उड़ाने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई जिलों में इनका जाल फैला हुआ है।

विज्ञापन
Police arrested two miscreants who stole money from account by changing ATM card in Mainpuri
Mainpuri News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने भोले भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे गायब करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कई कार्ड, फर्जी आईडी कार्ड नकदी आदि बरामद हुई। मंगलवार को एसपी ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शातिर ठगों द्वारा एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचने वाले भोले भाले लोगों के कार्ड बदल कर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे थे। बेवर क्षेत्र के गांव शीलवंत की रहने वाली नमिता के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। कार्ड बदल कर 20 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए थे। 

विज्ञापन

साथियों के आने का कर रहे थे इंतजार

बेवर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी को सूचना मिली कि रसूलाबाद पुल के पास एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकालने वाले दो शातिर मौजूद हैं। वह लोग अपने साथियों के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी करने के बाद दबिश दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कब्जे से यह हुआ बरामद 

मौके से दोनों शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपने नाम सोनू उर्फ भातू निवासी आंबेडकर कालोनी नई दिल्ली और गोविंद उर्फ पप्पू निवासी श्यामपुर भटपुरा बेवर बताया। उनके कब्जे से 11 एटीएम कार्ड, 11 हजार की नकदी, दो बैंक आईडी और दो मोबाइल बरामद हुए।

तीन अन्य साथियों के बताए नाम

एसपी ने बताया कि पकड़े गए ठग गैंग में पांच लोग हैं। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी हैं। पुलिस उनकी भी तेजी के साथ तलाश कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा। 

इन जिलों में वारदात को देते अंजाम

एटीएम पर कैश निकालने आने वाले लोगों के कार्ड को बेहद शातिराना ढंग से बदलने के बाद गैंग के सदस्य अन्य एटीएम सेंटर पर जाकर कैश निकाल लेते हैं। पूछताछ में पता चला कि शातिरों ने उत्तराखंड, गुडग़ांव, नोएडा, कानपुर आदि स्थानों पर वारदात अंजाम देते हैं। यह लोग एटीएम के आसपास ही मौजूद रहते हुए, पूछने पर खुद को बैंक का कर्मचारी बताते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed