फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested criminal carrying reward of 15 thousand in Mainpuri

Mainpuri: पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर था फरार

Sun, 07 Apr 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 04:27 PM IST
सार

पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह लंबे समय से पुलिस को चकमा फरार देकर था। कोर्ट का आदेश न मानना और डकैती की योजना में मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Police arrested criminal carrying reward of 15 thousand in Mainpuri
पुलिस गिरफ्त में 15 हजार का इनामी बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह बिछवां थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूर्व में आरोपी के खिलाफ डकैती योजना बनाने का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पकड़ा गया बदमाश सुखवीर सिंह मूलरूप से फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के मोहिनीपुर गांव का रहने वाला है। इसे पुलिस ने वर्ष 2022 में डकैती की योजना बनाते समय असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। साथ ही इसके खिलाफ न्यायालय के आदेश का पालन न करने को लेकर भी रिपोर्ट दर्ज है। यह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने इस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को सूचना मिली कि सुखवीर सिंह शाह आलमपुर मोड़ के पास देखा गया है। सूचना पर उन्होंने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। यहां से इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed