Mainpuri: स्टेयरिंग फेल होने से पलटी तेज रफ्तार पिकअप, एक ही गांव के 11 लोग घायल
मैनपुरी जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में एक ही गांव के 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीर भी रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में एक ही गांव के 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसा बिछवां थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित चंद्रकमल महाविद्यालय के सामने हुआ। यहां कुरावली गांव पिकअप चालक गांव के ही 11 लोगों को बैठाकर भोगांव की तरफ जा रहा था। अचानक पिकअप की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे वह अनियंत्रित हो गई और जीटी रोड से नीचे खंती पर पलट गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
यह लोग हुए घायल
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस ने फोन करके एंबुलेंस बुलाई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में आले हसन, मुन्नी, जगत सिंह, केवती, सोमवती, सुषमा, सुनीता, प्रियंका, रामपाल, कैशा, रुवी के कई अन्य लोग शामिल हैं।