{"_id":"65bce0de5ce79f63e2065b0d","slug":"people-caught-lover-couple-in-bush-inform-to-parents-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: झाड़ियों में इस हाल में थे प्रेमी युगल, पहुंच गए गांववाले; देखकर शर्म से हो गए पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झाड़ियों में इस हाल में थे प्रेमी युगल, पहुंच गए गांववाले; देखकर शर्म से हो गए पानी-पानी
Fri, 02 Feb 2024 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:02 PM IST
सार
मैनपुरी में प्रेमी युगल झाड़ियों में इस हाल में थे। बाहर बाइक खड़ी देखकर गांववाले पहुंच गए। दोनों को देखकर वह शर्म से पानी-पानी हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की सुबह नहर कोठी के पीछे लोगों ने प्रेमी युगल को झाड़ियों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। लोगों ने फोन नंबर लेकर उनके परिजन को सूचना दे दी। इस दौरान दोनों छोड़ने के लिए आरजू मिन्नत करने लगे। कुछ लोगों के कहने पर युवक-युवती को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
मामला कुसमरा चौकी क्षेत्र के ढढौस पुल के पास नहर कोठी के पीछे का है। एक बाइक को खड़ा देख आसपास के लोगों को शक हुआ। जब कुछ लोग झाड़ियों के अंदर गए तो देखा कि एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में थे। लोगों को देख दोनों सकपका गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और बाहर लेकर आए। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह औरेया का रहने वाला है। वहीं युवती क्षेत्र के ही गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई है। वह आज उससे मिलने के लिए आया था।
विज्ञापन
लोगों ने दोनों के परिजन को फोन कर सूचना दी। इसके बाद दोनों छोड़ने की मिन्नत करने लगे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने कड़ी हिदायत देते हुए दोनों को वहां से जाने दिया। घटना कस्बा में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।