{"_id":"c66cdabf95604316a8df35ded9828791","slug":"people-bothered-by-unannounced-power-cuts-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने सरदर बाजार में हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
बारिश के अभाव और बढ़ी गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब एक सप्ताह से कस्बा और क्षेत्र के ग्रामों में बमुश्किल पांच घंटे बिजली मिल रही है। पानी की टंकी भर नहीं पा रहीं हैं। हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं किसान सूख रही खरीफ की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बारिश नहीं होने से किसानों की धान की फसल के साथ मक्का, बाजरा, पशुओं के चारे आदि की फसलें सूख रही हैं। बिजली की बढ़ी कटौती के विरोध में कस्बे के लोगों ने सदर बाजार में विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देवेंद्र सैनी ने कहा कि एक सप्ताह से बिजली आने और जाने का कोई समय ही निश्चित नहीं रह गया है। 24 घंटे में मुश्किल से पांच घंटे बिजली की आपूर्ति मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। प्रवीर सिंह ने कहा कि यदि आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में गोलू वर्मा, प्रशांत गुप्ता, सौरभ वर्मा, रमापति वर्मा, प्रवीन जैन, बबलू, अशोक कुमार, आविद खान, संजय गुप्ता, सुधीर कुमार, रमेश चंद्र गुप्ता, श्यामवीर सिंह, अंकित जैन, मुकेश जैन, मोनू श्रीवास्तव, अंशू गुप्ता, अवनीश वर्मा, कुु लदीप गुप्ता, मुस्तमकीम खां आदि शामिल थे।