{"_id":"58a347664f1c1b1235d85dc8","slug":"peeem-modee-ko-le-doobegee-notabandee-raamaveer-upaadhyaay","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को ले डूबेगी नोटबंदी : रामवीर उपाध्याय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी को ले डूबेगी नोटबंदी : रामवीर उपाध्याय
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार की नोटबंदी से सबसे ज्यादा आम आदमी प्रभावित हुआ है। जिस तरह इंदिरा गांधी को नसबंदी का मुद्दा ले डूबा था उसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी को नोटबंदी ले डूबेगी। सपा शासन में तो महिलाओं की इज्जत तक सुरक्षित नहीं है। यह बात बसपा नेता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कही।
मंगलवार को अरसारा में बसपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि पीएम की नोटबंदी का विधानसभा चुनाव में जनता करारा जवाब देगी। मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डाले जाएंगे, जो झूठा साबित हुआ। नोटबंदी से किसान, व्यापारी, मजदूर बेहद परेशान रहा। अखिलेश यादव की सरकार के शासन में प्रदेश में गुंडागर्दी, लूट व हत्याओं की घटनाएं चरम पर हैं। बसपा की सरकार आने पर कानून का राज कायम किया जाएगा। इस मौके पर कोआर्डिनेटर आजाद सिंह, जिलाध्यक्ष एसपीएस राणा, नीरज पाल, जगमोहन सिंह, नंदकिशोर शाक्य, बिल्लू भारती, पराग पांडे, गौरव पांडे, अमित वैस, रंगलाल सविता, राजीव जयंत, अमित गोस्वामी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कृष्ण कुमार पांडेय ने तथा संचालन ध्रुव पाराशर ने किया।
पूर्व एमएलसी के
घर पहुंचे उपाध्याय
मैनपुरी। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय शहर में पूर्व एमएलसी प्रभाकर मिश्रा के आवास पर पहुंचे। आधा घंटे से अधिक पूर्व एमएलसी के पुत्र विनय मिश्रा उर्फ छुट्टू से एकांत में सदर सीट सहित अन्य सीटों के हालाता पर बात की। विनय कुछ दिन पहले ही सपा को अलविदा कह चुके हैं। इस मौके पर उपकार चतुर्वेदी, राहुल दुबे, बबलू पांडेय, उमाशंकर पांडेय, नीरज पाठक, देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।