फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Patients suffering from fever and diarrhea died in Mainpuri

Mainpuri News: बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीजों ने तोड़ा दम, डेंगू के मरीज भी बढ़े

Tue, 29 Aug 2023 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Aug 2023 08:00 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीजों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं डेंगू के मरीज भी बढ़े हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Patients suffering from fever and diarrhea died in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के साथ ही डायरिया के मरीजों की दिक्कत बढ़ चली हैं। सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बुखार से पीड़ित एक युवती ने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 933 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के मोहल्ला पावर हाउस निवासी श्याम मोहन की 20 वर्षीय पत्नी साधना को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण: परिवार सहित दर्शन करने आए थे, राहगीरों ने आरोपी साधु वेशधारी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने साधना को मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला महमूद नगर निवासी बहादुर खां के 50 वर्षीय पुत्र असलम को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन ने सोमवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। 

बिछवां थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव निवासी शिवपाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सोनू को मंगलवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक

महिला निकली डेंगू पॉजिटिव

शहर में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी अंकित मिश्रा की पत्नी आस्था मिश्रा को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार ले रही हैं। उनके द्वारा एक निजी क्लीनिक पर किट से जांच कराई गई, इसमें वे डेंगू पॉजिटिव निकली हैं। निजी डॉक्टर के यहां वे डेंगू का उपचार ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed