फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Patients inconvenienced by the doctor's failure to arrive.

Mainpuri News: डॉक्टर के न पहुंचने से परेशान हुए मरीज

Mon, 20 Jul 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 20 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Patients inconvenienced by the doctor's failure to arrive.
फोटो 47 जिला अस्पताल स्थित होम्यापैथिक विंग में खाली डॉक्टर की कुर्सी। संवाद
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में होम्योपैथिक चिकित्सालय और आयुर्वेदिक चिकित्सालय की एक विंग का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को यहां होम्योपैथिक की डॉक्टर नहीं पहुंची। यहां फार्मासिस्ट मरीजों को दवा वितरित करते नजर आए। कुछ मरीज बिना उपचार के ही लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संचालित इस विंग में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज होम्योपैथिक और आयुर्वेद का उपचार लेने पहुंचते हैं। यहां दो डॉक्टर की तैनाती है, लेकिन सोमवार को यहां एक भी डॉक्टर नहीं पहुंचा। डॉक्टर के मौजूद न होने के कारण कई मरीजों ने फार्मासिस्ट से ही दवा ली जबकि कुछ बिना उपचार के ही लौट गए। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यहां तीन-तीन दिन के लिए दो डॉक्टर नियुक्त हैं। इनमें एक डाक्टर मेडिकल अवकाश पर हैं जबकि दूसरे डॉक्टर की मंगलवार को ड्यूटी है। इस संबंध में प्रभारी होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विंग के लिए दो डाक्टर संबद्ध हैं। एक डाक्टर अवकाश पर चली गई हैं। इसके चलते व्यवस्था प्रभावित हुई है। मंगलवार को यहां डॉक्टर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed