फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   past president does 8.56 lajhs rupee frud

पूर्व सचिव ने किया 8.56 लाख रुपये का गबन

Thu, 05 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 05 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति शहादतपुर में गबन का मामला प्रकाश में आया है। समिति के
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सचिव ने 856645 रुपये का गबन कर लिया। जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निवर्तमान सचिव से रुपये जमा करने को कहा। उसने रुपये जमा नहीं किए। घटना की रिपोर्ट मैनपुरी जिला सहकारी बैंक शाखा कुरावली के प्रबंधक ने निवर्तमान सचिव के खिलाफ थाने में दर्ज कराई है।


बलिया, थाना गोसाईपुर के आदमपुर निवासी उदय प्रताप सिंह साधन सहकारी समिति शहादतपुर में सचिव पद पर तैनात थे। वे 31 दिसंबर 2014 को उदयप्रताप सिंह सेवानिवृत्त हो गए।  उदय प्रताप सिंह वर्तमान में ग्रेटर नोएडा एल्फा सेकेंड एफ 377 में रह रहे हैं। उन पर पद पर रहते हुए गबन की बात सामने आई है। विभागीय अधिकारियों ने समिति के अभिलेखों की जांच की तो विभाग में हड़कंप मच गया। निवर्तमान सचिव उदय प्रताप से रुपये वापस करने की बात कही गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

गुरुवार को मैनपुरी जिला सहकारी बैंक शाखा कुरावली के प्रबंधक रामकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि उदय प्रताप वर्तमान में ग्रेटर नोएडा स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। उदय प्रताप ने खाद, बीज खरीदने वाले सोसाइटी के सदस्यों के उधारी के 426054 रुपये की वसूली शाखा में जमा नहीं की। 423149 रुपये की नकद खाद बिक्री की धनराशि भी जमा नहीं की। 1675 रुपये का फर्जी ढंग से वितरण किया गया। यह पैसा भी जमा नहीं किया। पुलिस ने राम कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी उदय प्रताप सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed