फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   parishadeey skoolon kee pareekshaon mein avyavastha raheen haavee

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं में अव्यवस्था रहीं हावी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
parishadeey skoolon kee pareekshaon mein avyavastha raheen haavee
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं के पहले दिन ही अव्यवस्थाएं रहीं। कुछ विद्यालयों में तो परीक्षा ही नहीं हो सकी। कई विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाएं भी मंगलवार को ही मंगाई गईं। जिसके चलते परीक्षा देरी से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षाएं हुईं। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद भी सुल्तानगंज और किशनी क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में तो परीक्षा ही नहीं हो सकी। वहीं कई परिषदीय विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाएं और पेपर देरी से पहुंचे इसके चलते परीक्षा देरी से शुरू हुई। जिले के 1506 प्राथमिक और 548 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.50 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई हैं। मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में दो पालियों में परीक्षाएं हुईं। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक कक्षा एक से आठ तक की हिंदी की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में सुबह 12 बजे से दोपहर दो बजे तक कक्षा चार से आठ तक पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


सभी एबीएसए, बीआरसी और शिक्षकों को परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। जिन विद्यालयों में परीक्षा नहीं हुई है उनमें पुन: परीक्षा कराई जाएगी। इस बार परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                         - हरिकेश यादव, बीएसए, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed