फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Panic in Mahaulikheda following rapid-fire shooting; video goes viral.

Mainpuri News: महौलीखेड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, वीडियो वायरल

Sun, 19 Jul 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Panic in Mahaulikheda following rapid-fire shooting; video goes viral.

विज्ञापन

भोगांव। गांव महौलीखेड़ा में शनिवार दोपहर रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, दो लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव महोली खेड़ा में शनिवार दोपहर करीब दो बजे रंजिश के चलते दीपक उर्फ गुलशन और गांव के ही धर्मेंद्र सिंह उर्फ करू के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया, धर्मेंद्र सिंह, विजय कुमार, सतीश कुमार, रामवीर, रंजीत, टुनटून, सुरजीत, सुशील कुमार, राजेंद्र सिंह, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, योगेश कुमार, जीवेश उर्फ शीलू, अभिषेक उर्फ गोलू यादव, विमल कुमार, वीरेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, वीरेश, बीपी सहित 20 लोग दीपक के घर में घुस गए। गाली-गलौज करते हुए घर में मौजूद लोगों की पिटाई की।
विज्ञापन

असलहों से कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमले की इस घटना में दीपक पक्ष से रेखा देवी, रामभेजी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। दीपक की तहरीर पर 20 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed