फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   paanee ke lie ghanton bahaana padata hai paseena

पानी के लिए घंटों बहाना पड़ता है पसीना

Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
paanee ke lie ghanton bahaana padata hai paseena
पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी की शुरुआत होते ही पानी की मारामारी शुरू हो गई है। खासकर देहात और उसमें भी डार्क जोन बरनाहल में लोगों को काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है। इससे जहां लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


 जिले में कुल नौ ब्लाक हैं। इनमें से अधिकांश में पानी की कोई किल्लत नहीं है। इसमें बरनाहल ब्लाक में पानी को लेकर विकराल स्थिति है। यहां के गांवों के लोगों को कई-कई किलोमीटर दूर स्थित खेतों में लगे नलकूप से पानी लाना पड़ता है। सुबह के कई घंटे गांव के बच्चे, आदमी और औरतें पानी ढोती रहती हैं। गांव भदौलपुर और सलूकनगर में तो प्रशासन ने वर्ष 2006 में ओवरहैड टैंक बनवा दिया था। शुरू में कुछ साल तो पानी की आपूर्ति सुचारु रही लेकिन पिछले कई सालों से इस टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं होती है। वहीं गांव में लगे सरकारी हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इसके चलते गांव के लोगों को करीब दो किमी दूर लगे नलकूप से पीने और अन्य कार्यों के लिए पानी लाना पड़ता है। ग्रामीण महेशचंद ने बताया कि पानी की टंकी बंद होने की मुख्य वजह वहां पर आपरेटर का तैनात न होना है। इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। वहीं प्रधान पति संजीव कुमार ने बताया कि टंकी से भदौलपुर और गांव सलूकनगर आ रही पानी की पाइप लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मार्ग का सीसी निर्माण हो चुका है। ऐसे में पाइप लाइन की मरम्मत भी नहीं कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हैंडपंप सही कराने के लिए समय-समय पर उनकी मरम्मत कराई जाती है। वहीं ग्रामीण श्याम सिंह, लालकुमार, रतन सिंह, वीरपाल, अंतराम सिंह, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि ने कहा कि यदि शीघ्र उक्त दोनों गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होती है तो वो डीएम से शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed