{"_id":"69331c9618a3cf89180fe988","slug":"ots-scheme-694-sub-registrations-on-the-fifth-day-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-150016-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस योजना: पांचवें दिन 694 उपंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस योजना: पांचवें दिन 694 उपंजीकरण
Fri, 05 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29- ओटीएस पंजीकरण शिविर का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार। स्रोत निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) के माध्यम से बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल वसूली की जा रही है। योजना के पांचवें दिन शुक्रवार को 694 उपभोक्ता ने पंजीकरण कराया। निगम के नवागत अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने विभिन्न उपकेंद्र क्षेत्रों में चल रहे शिविर का निरीक्षण किया।एसई ने उपकेंद्र आलीपुरखेड़ा के अंतर्गत गांव दशरथपुर में आयोजित शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रत्येक नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदारों को योजना में शामिल किया जाए। प्रचार-प्रसार करें और नोटिस वितरण कर उपभोक्ताओं का योजना में पंजीकरण कराएं।उन्होंने कहा कि एसडीओ और जेई स्वयं बड़े बकायेदारों के घर पर जाएं। प्रत्येक लाइन स्टॉफ का लक्ष्य निर्धारित करें और कम प्रगति वाले फीडर मैनेजरों को नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि यदि नोटिस के उपरांत सुधार नहीं होता है कम प्रगति वाले लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी।--
कहां कितने पंजीकरण
उपखंड भोगांव -58
उपखंड किशनी -73
उपखंड बेवर -95
उपखंड सिविल लाइन -55
उपखंड करहल -76
उपखंड घिरोर -87
उपखंड कुरावली -136
उपखंड बरनाहल -109
विज्ञापन
कहां कितने पंजीकरण
उपखंड भोगांव -58
उपखंड किशनी -73
उपखंड बेवर -95
उपखंड सिविल लाइन -55
उपखंड करहल -76
उपखंड घिरोर -87
उपखंड कुरावली -136
उपखंड बरनाहल -109