फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   One died in collision with speeding vehicle in Mainpuri while condition of three others is critical

Mainpuri: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक की मौत, तीन साथियों की हालत नाजुक; दोस्त की शादी में जा रहे थे

Sun, 26 Nov 2023 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 08:36 PM IST
सार

मैनपुरी में कानपुर-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन साथियों की हालत नाजुक है। यह लोग दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन
One died in collision with speeding vehicle in Mainpuri while condition of three others is critical
Mainpuri News: विकास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हाईवे पर बाइक से कन्नौज एक शादी समारोह में जा रहे बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अलीगढ़ निवासी एक युवक की मौत हो गई। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने युवक की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया।

विज्ञापन


अलीगढ़ का रहने वाला विकास वाल्मीकि नोएडा में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार की देर रात वह अपने साथी सूरज, अनिकेत और अजय के साथ बाइक से कन्नौज अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर विद्या कोल्ड स्टोर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी रिकवरी... तीन सौ से अधिक किसानों की सूची तैयार; कहीं जद में आप भी तो नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीनों साथी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना के कुछ देर बाद मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंच गए। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजन बोले, दोस्तों ने नहीं कराई बात

अलीगढ़ निवासी विकास की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि साथियों ने विकास की हत्या की है। उन लोगों ने कई बार फोन किए। लेकिन दोस्तों ने उनकी विकास से बात नहीं कराई। आरोप लगने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। हालांकि बाद में परिजन की ओर से किसी वाहन की टक्कर होने से मौत की शिकायत दी।

हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से अलीगढ़ निवासी एक युवक की मौत हो गई। साथी घायल हुए हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। -विनोद कुमार, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed