फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   old woman died due to treatment by quack in Mainpuri family created ruckus

Mainpuri News: झोलाछाप के इलाज से वृद्धा की मौत, परिजन ने किया हंगामा; क्लीनिक बंद कर भागा झोलाछाप

Sun, 28 Jul 2024 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 05:20 PM IST
सार

मैनपुरी में झोलाछाप के इलाज से वृद्धा की मौत हो गई। परिजन ने गलत इलाज करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। 

विज्ञापन
old woman died due to treatment by quack in Mainpuri family created ruckus
झोलाछाप के इलाज से वृद्धा की मौत, परिजन ने किया हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कलकत्ता क्लीनिक के नाम से झोलाछाप अवैध रूप से इलाज कर रहा है। रविवार को यहां उपचार के लिए पहुंची एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद परिजन ने क्लीनिक पर हंगामा किया। बेटे ने झोलाछाप पर गलत उपचार देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के छिबरामऊ रोड की है। यहां हुसैनपुर गांव निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी लटूरीलाल की रविवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ी। बेटा संजू उन्हें लेकर कस्बा के छिबरामऊ रोड पर संचालित कलकत्ता क्लीनिक डॉ. बंगाली के यहां पहुंचा। यहां डॉ. बंगाली के नाम से इलाज कर रहे झोलाछाप ने सुशीला को उपचार दिया। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद सुशीला की मौत हो गई। सुशीला की मौत होते ही झोलाछाप शव को बाहर कर अपना क्लीनिक बंद कर वहां से भाग निकला। परिजन ने झोलाछाप के क्लीनिक पर हंगामा काटा। संजू ने अपनी मां की गलत उपचार से मौत की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलकत्ता क्लीनिक के नाम से कोई अस्पताल पंजीकृत नहीं है। टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। अवैध क्लीनिक संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाने का कार्य किया जाएगा। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed