{"_id":"63dcfeb6b911bd415248b29d","slug":"old-woman-died-due-to-tempo-collision-in-mainpuri-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: टेंपो की टक्कर से वृद्धा की मौत, फूल माला बेचकर घर लौट रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: टेंपो की टक्कर से वृद्धा की मौत, फूल माला बेचकर घर लौट रही थी
Fri, 03 Feb 2023 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:01 PM IST
सार
मैनपुरी में फूल माला बेचकर घर लौट रही वृद्धा को टेंपों ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को थाने में खड़ा लिया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तेज रफ्तार टेंपों ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। घचना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना बरनाहल थाना क्षेत्र के नवाटेड़ा गांव की है। गांव निवासी कृष्णा देवी (65) फूल माला बेचने का काम करती थी। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह करहल रोड के पास पेट्रोल पंप पर फूल माला देकर वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन
नवाटेड़ा चौराहा के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने टेंपो में कब्जा में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन