{"_id":"65180163a979a76d23008d96","slug":"old-man-dies-who-injured-in-road-accident-in-mainpuri-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्कूटी की टक्कर से वृद्ध की मौत, बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्कूटी की टक्कर से वृद्ध की मौत, बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 30 Sep 2023 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 04:37 PM IST
सार
मैनपुरी में स्कूटी की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 29 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत हो गई। अंतिम संस्कार आदि करने के बाद शुक्रवार को थाने पहुंचे पुत्र ने स्कूटी चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दन्नाहार थाना क्षेत्र के रठेरा गांव निवासी रोहित नंदन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पिता सोबरन सिंह 29 जुलाई की सुबह करहल चौराहा से करहल रोड की ओर जा रहे थे। एक दुकान के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रहे स्कूटी चला रहे युवक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं स्कूटी चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: चंबल की धारा में चार महीने में तीसरी बार फंसी यात्रियों की जान, पहले की घटनाओं से सबक लिया न कोई एक्शन
विज्ञापन
जिला अस्पताल से पिता को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर गया था। दो अगस्त को वह पिता को डिस्चार्ज कराने के बाद घर ले आया था। उनकी हालत खराब होने पर नौ अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो पिता ने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार आदि करने के बाद शुक्रवार को रोहित नंदन ने स्कूटी चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।