फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   number of patients suffering from lung infection along with fever is increasing in Mainpuri one has died

Mainpuri News: बुखार के साथ बढ़ रहे फेफड़ों में संक्रमण के मरीज, एक की मौत; छह गंभीर हालत में किए गए रेफर

Sun, 01 Sep 2024 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार के साथ फेफड़ों में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को एक रोगी की मौत हो गई। वहीं छह गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में रेफर किए गए। 

विज्ञापन
number of patients suffering from lung infection along with fever is increasing in Mainpuri one has died
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में टेबल पर भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के साथ ही फेफड़ों में संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी है। रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं छह अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। मरीज बढ़ने के कारण अस्पताल की इमरजेंसी में व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं।

विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। यहां 40 मरीज भर्ती कराए गए। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी रंगीलाल (80) को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम के चलते फेफड़ों संक्रमण की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से रविवार को छह मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक बेड पर लिटाए गए दो-दो मरीज

रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या अधिक पहुंची तो यहां एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाने पड़े। इसके बाद भी बेड कम पड़े तो मरीजों को टेबल पर ही लिटाना पड़ा। बेड न मिलने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



रविवार को ओपीडी का अवकाश होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। बेड फुल होने पर मरीजों को इंडोर में भिजवाया गया। एक मरीज की मौत हुई, उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल में लाया गया था। -डॉ. मदनलाल, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed