{"_id":"dbb2c4d001aee0389e113d74d85df5a5","slug":"not-czech-s-action-against-lekpalon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चेक न देने वाले लेखपालों के खिलाफ करें कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चेक न देने वाले लेखपालों के खिलाफ करें कार्रवाई’
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तहसील भोगांव के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को डीएम और एसपी ने शिकायतें सुनीं।
मंगलवार को डीएम चंद्रपाल सिंह ने तहसील दिवस में शिकायतें सुनते हुए कहा कि किसानों के कुछ चेक बैंकों में क्लियरेंस के लिए लंबित हैं। किसान परेशान हैं। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिल पा रही है। उप जिलाधिकारी/तहसीलदार रिव्यू करें और जिन लेखपालों द्वारा अभी तक चैक नहीं दिए गए है उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। ग्राम स्तरीय कर्मचारी कार्य प्रणाली सुधारें। लेखपाल सार्वजनिक स्थानों, चकरोडों की पैमाईश कर अवैध कब्जा हटवाएं। अविवादित फौती तत्काल दर्ज करें। विवादित फौती के प्रकरणों में तहसीलदार प्रभावी कार्रवाई करें। जिन स्थानों पर पैमाईश कर कब्जे हटाए गए उन पर यदि पुन: कब्जा किया गया हो तो दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएं। तहसील दिवस में 90 शिकायतें आईं। इनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना और थानाध्यक्षों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये। इस मौके पर सीडीओ अनुराग पटेल, एसडीएम भोगांव महेश प्रकाश गुप्ता, पीडी विजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।