{"_id":"591dda5c4f1c1b8351f24e4e","slug":"next-birth-moehe-bitiya-nahi-kejo","type":"story","status":"publish","title_hn":"’अगले जन्म मोहे बिटियां न कीजो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
’अगले जन्म मोहे बिटियां न कीजो’
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Thu, 18 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
’अगले जन्म मोहे बिटियां न कीजो’
- फोटो : अमर उजाला
आरसी महिला महाविद्यालय में ’बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संगीत विभाग की छात्राओं ने गीतों के माध्यम से बेटियों के उत्थान के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में धैर्य को बनाए रखने तथा अपने उद्देश्य पर केंद्रित रहने को कहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने ’मंजिल दूर और सफर बहुत है, छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है’ कहकर छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। आकृति पांडेय ने ’ओरी चिरईया नन्ही चिरईया’, हर्षिता शुक्ला ने ’ अरे मुझे क्या बेचेगा रूपईया’, पारूल दुबे ने ’अगले जन्म मोहे बिटियां न कीजो’ आदि छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। संचालन डा. कंचन माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में डा. मधु गुप्ता, डा. कुसुम यादव, डा. शिवानी जैन, डा. नीलम शाक्य, डा. नेहा शाक्य, अनुराधा चतुर्वेदी, गौरी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
दो-दो परिवारों को रोशन करती हैं बेटियां
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने ‘इतनी सी हंसी’ पर नृत्य प्रस्तुत कर बेटी के महत्व से परिचित कराया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने बेटियों की महत्ता से परिचित कराते हुए कहा कि बेटियां हमारी सर्वश्रेष्ठ धरोहर हैं। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकरन यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शरद कुमार वर्मा सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने सभी अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से अभिनंदन किया।
प्रोवेशन अधिकारी जेके त्रिवेदी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीपी शुक्ला एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकरन यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि बेटी एक नहीं दो परिवारों को रोशन करती है। प्रबंध निदेशक लव मोहन, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोआर्डिनेटर अल्का दुबे, मीनू मिश्रा, पूजा दुबे, नीलम मिश्रा, अंकिता मिश्रा, शिवम आदि मौजूद रहे।
श्रेया, राघव और अंजली ने मारी बाजी
कुरावली रोड स्थित डा. किरन सौजिया सेकेंडरी सीनियर एजूकेशनल एकेडमी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कुल आठ बच्चों ने भाग लिया। तीन छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्रेया दीक्षित ने पहला स्थान, राघव पांडेय ने दूसरा स्थान व अंजली सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर कहा कि बेटी एक घर की नहीं बल्कि दो घरों को रोशन करती है। समाज में बेटियों को हमेशा कम आंका गया है लेकिन अगर समाज में बेटी नहीं होती तो आज समाज यहां नहीं होता। प्रबंध निदेशक अशोक यादव ने कहा कि सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सराहनीय है। वाइस प्रेसीडेंट डा. किरन सौजिया ने कहा भारतीय समाज में लड़कियों की स्थिति बहुत समय से विवाद का विषय है। प्रधानाचार्य देवकीनंदन खारिया व उपप्रधानाचार्य टीके विश्वनाथन ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जज की भूमिका अशोक यादव, प्रधानाचार्य देवकीनंदन खारिया, अशोक पांडेय, ऊषा भदौरिया, रश्मि दुबे, सरिता सक्सेना ने निभाई।
अल्का दुबे, सरिता सक्सेना, अल्का पांडेय, उपासना चौहान, रेखा राउत, रंजना परमार, अनुपम कुशवाहा, गीता चौहान, प्रदीप यादव, अशोक पांडेय, नगेंद्र, शैलेंद्र वर्मा, अक्षय दुबे, अमरेंद्र चौहान, पवन व्यास आदि मौजूद रहे।