{"_id":"68444966ae9cf8ff6f0ee1bd","slug":"newly-married-woman-committed-suicide-after-two-month-of-marriage-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश...दो महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश...दो महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में मच गया कोहराम
Sat, 07 Jun 2025 07:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 07 Jun 2025 07:45 PM IST
सार
परिजन खुदकुशी की कोई वजह नहीं बता सके। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उनकी ओर से भी अब तक कोई आरोप नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला दया में करीब दो माह पहले शादी कर आई नव विवाहिता ने शुक्रवार शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला दया निवासी योगेश कुमार की शादी 14 अप्रैल 2025 को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी राज बहादुर की पुत्री 23 वर्षीय प्रतिभा के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम को प्रतिभा ने कमरा बंद करने के बाद पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली सच्चिदानंद, नायब तहसीलदार संदीप कुमार और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी ली। परिजन खुदकुशी की कोई वजह नहीं बता सके। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी आ गए। हालांकि उनकी ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया। इसके बाद मौत का सही कारण जानने के लिए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार
महज दो माह पहले ही शादी कर आई प्रतिभा ने खुदकुशी का कदम क्यों उठाया। यह सवाल सभी के जेहन में बार-बार उठ रहा है। मगर इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। ससुरालीजन जहां वजह पर अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। वहीं मायके पक्ष की ओर से भी अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रतिभा का शव नगला दया पहुंचा और वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।