फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   neighbor committed rape of ten-year-old girl In mainpuri

बालिका से दुष्कर्मः पड़ोसी ने सब्जी देने के बहाने बुलाया, अश्लील फिल्म दिखाई, वारदात को दिया अंजाम, फरार

Sun, 26 Feb 2023 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 06:53 PM IST
सार

एटा में पड़ोसी ने बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद गांव से भाग गया। पीड़िता को लेकर पिता थाने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

 

विज्ञापन
neighbor committed rape of ten-year-old girl In mainpuri
नाबालिग के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पड़ोसी ने दस वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजन व ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रविवार की दोपहर पड़ोसी ने एक 10 वर्षीय बालिका को सब्जी देने के बहाने घर पर बुलाया। बालिका सब्जी लेकर उसके घर गई। इस पर उसने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे अश्लील फिल्म दिखाई और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह भागकर घर पहुंची। उसने घर आकर परिजन को घटना की जानकारी दी। सुनकर परिजनों को होश उड़ गए। 

विज्ञापन

दो महीने पहले ही गांव लौटा है परिवार

परिजन व ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन तब तक वह भाग चुका था। इसके बाद पीड़िता का पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। बताया कि वह परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रहा था। दो महीने पहले ही वह मकान बनवाने के लिए गांव आया है। जानकारी मिली है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें आरोपी की तलाश में दे रहीं दबिश

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed