{"_id":"6a3581ccf7718997070984cb","slug":"neet-exam-qr-codes-issued-to-reach-exam-centers-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161466-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा : केंद्रों तक पहुंचने के लिए जारी किए क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा : केंद्रों तक पहुंचने के लिए जारी किए क्यूआर कोड
Fri, 19 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो19 यातायात पुलिस द्वारा जारी केंद्रों के क्यूआर
मैनपुरी। रविवार यानी 22 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। रूट डायवर्जन किया गया है, चार पहिया तीन पहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचने के लिए क्यूआर कोड जारी किए गए हैं।
नीट परीक्षा में 21 जून को विभिन्न जनपदों के परीक्षार्थी परीक्षा के लिए मैनपुरी पहुंचेंगे। दूसरी बार जनपद में हो रही परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद साहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। बैठक कर ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों के क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। कोड स्कैन करते ही परीक्षा केंद्र का सुगम रास्ता बताएगा। यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 21 जून को सुबह 11 बजे से शाम आठ बजे तक करहल चौराहे से बड़े चौराहे तक चार पहिया व तीन पहिया वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर यातायात पुलिस ने सहायता केंद्र बनाए हैं।