{"_id":"58ee64a14f1c1b9c36cf7a8e","slug":"mrtak-sipaahee-kee-patnee-ka-anashan-aathaven-din-bhee-jaaree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक सिपाही की पत्नी का अनशन आठवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक सिपाही की पत्नी का अनशन आठवें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
मृतक सिपाही के घर पहुंचे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों की गोली से मारे गए सिपाही अजय की पत्नी का आठवें दिन भी अनशन जारी रहा। पत्नी ने कहा कि मेरे पति की हत्या के मामले में राजनीति हो रही है।
बुधवार को मृतक सिपाही अजय की पत्नी शकुन ने सत्तापक्ष पर जमकर निशाना साधा। उसका कहना था कि मेरा पति बदमाशों की गोली लगने से मुठभेड़ में शहीद हुआ है। उसके पति की मृत्यु के मामले में राजनीति हो रही है। शकुन ने कहा कि जब तक सरकार उसकी मांगें नहीं मानेगी वह अनशन पर ही रहेगी। दोषी सीओ के खिलाफ कार्रवाई, पति को शहीद का दर्जा। निर्दोष साथी सिपाहियों का निलंबन वापस हो। आदि की मांग कर रही है।
दूसरी ओर, दोपहर को सपा नेता तोताराम यादव मृतक सिपाही के घर पहुंचे और परिवारीजनों को सांत्वना दी।