फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav said she will go to Ram temple even if she does not get invitation who reached Mainpuri

मैनपुरी पहुंचीं डिंपल यादव: बोलीं- नहीं मिलेगा निमंत्रण तो भी जाएंगे राम मंदिर, सरकार सदन में चर्चा से डरती है

Tue, 26 Dec 2023 11:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 11:10 AM IST
सार

मैनपुरी पहुंचीं डिंपल यादव ने कहा कि निमंत्रण नहीं मिलेगा तो भी राम मंदिर जाएंगे। कहा कि सांसदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 

विज्ञापन
MP Dimple Yadav said she will go to Ram temple even if she does not get invitation who reached Mainpuri
क्रिसमस पर समाज के लोगों को शुभकामनाएं देतीं सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का निमंत्रण अगर नहीं मिलता है तो भी हम जाएंगे। भले ही निर्धारित तिथि के बाद जाएं। आराध्य को राजनीति में नहीं बांधना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नहीं बुलाने की मांग भाजपा की सोच को उजागर करती है। भगवान राम की बात करना ही पर्याप्त नहीं है उनके आदर्श को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए। 

विज्ञापन


सोमवार की शाम को सांसद डिंपल यादव सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि देश की संसद से 142 सांसदों का एकसाथ निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। विश्व में ऐसा किसी भी देश में नहीं हुआ है। सरकार पूरी तरह डरी हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में ईडी, सीबीआई, आयकर टीम का जमकर दुरुपयोग किया है। 

विज्ञापन

सदन में चर्चा से डरती सरकार

कहा कि सरकार सच बात सुनना नहीं चाहती है। सदन में चर्चा कराने से डरती है। तमाम तरह की बातों को उछालकर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। सरकार पांच किलो आटा देने का दावा तो करती है लेकिन बेरोजगारों को नौकरी देने की दिशा में कदम नहीं बढ़ाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष के चुनाव में भी सरकार के लोग शामिल रहे हैं। सांसद ब्रजभूषण सिंह के करीबी को ही अध्यक्ष बनवा दिया गया है। आतंकी हमले में चार जवानों और तीन नागरिकों की हत्या सरकार के दावों की पोल खोल रही है। सरकार जहां पत्थर तक नहीं चलने का दावा कर रही है वहीं आतंकी सेना के जवानों की हत्या कर रहे हैं। सरकार को आतंकवाद के मामले में तथ्य देश की जनता के सामने लाने चाहिए।

यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव, जिला महासचिव रामनारायण बाथम, सुबोध यादव, उपदेश यादव, कमल वर्मा, मानवेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव एडवोकेट, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed