फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav said if SP wins she will get development work done under her supervision In Mainpuri

मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव: बोलीं-सरकार वाले डर गए, संविधान को कुचला जा रहा; लेकिन मतदाता दबने वाले नहीं

Wed, 03 May 2023 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 04:03 PM IST
सार

अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव ने निकाय चुनाव पर रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि सरकार वाले डर गए हैं। संविधान को कुचला जा रहा है। लेकिन मतदाता दबने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन
MP Dimple Yadav said if SP wins she will get development work done under her supervision In Mainpuri
Mainpuri: सांसद डिंपल यादव ने निकाय चुनाव पर बनाई रणनीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनाव की गुणा गणित समझी। चर्चा करके सपा के चेयरमैन प्रत्याशी को जिताने के लिए रणनीति तैयार की। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री जिले में डेरा डाले हुए हैं। चुनाव प्रचार अब पूरा हो चुका है, ऐसे में वे अब मैनपुरी छोड़ दें। निष्पक्षता के साथ चुनाव होने दें। 

विज्ञापन


कहा कि सपा सभी दस नगर निकायों में जीतकर आएगी। इसके लिए पार्टी ने पूरे दम खम के साथ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन के माध्यम से जनता और सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, लोकसभा उपचुनाव की तरह ही निकाय चुनाव में भी मतदाता दबने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन

सांसद बोलीं-कोई गड़बड़ी हुई तो वे पीछे नहीं हटेंगी

उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान को कुचला जा रहा है। सरकार वाले अब डर गए हैं। रोजगार, शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वे एक-एक बूथ पर खुद नजर रख रही हैं। अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी हुई तो वे पीछे नहीं हटेंगी। 

अपनी निगरानी में विकास कार्य कराने की कही बात 

कार्यकर्ताओं के साथ वे खुद बूथ पर पहुंचेंगीं। उन्होंने नगर पालिका में जीत दर्ज करने पर अपनी निगरानी में विकास कार्य कराने की बात कही। इस दौरान सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सुखवीर सिंह यादव, रजनेश मिश्रा, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed