{"_id":"6ac68d0eb8e0c5924c079d95","slug":"mothers-clothes-adorned-with-gems-and-pearls-became-an-attraction-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-168243-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नग, मोती की चमक से सजी मां की पोशाकें बनीं आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नग, मोती की चमक से सजी मां की पोशाकें बनीं आकर्षण
विज्ञापन
फोटो 9 घंटाघर चौक स्थित दुकान पर सजीं मातारानी की पोशाक। संवाद
मैनपुरी। शारदीय नवरात्र की शुरुआत से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों के साथ श्रद्धालु पूजन सामग्री और पोशाक खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को नग, मोती से बनी मां की पोशाक और मुकुट सबसे अधिक पसंद आ रहे हैं।
बाजार में मां दुर्गा के लिए जयपुर, कोलकाता, मथुरा, दिल्ली और आगरा से आकर्षक पोशाकें मंगाई गई हैं। दुकानों पर लाल, पीले, गुलाबी, हरे और अन्य रंगों में अलग-अलग डिजाइन की पोशाक उपलब्ध हैं। कपड़ों पर नग, मोती और अन्य सजावटी सामग्री से बारीकी से काम किया गया है।
सदर बाजार के दुकानदार रिषभ ने बताया कि माता की पोशाकों की मांग में नवरात्र के दौरान तेजी आती है। पोशाकों की कीमत 50 से 1200 रुपये तक है। बाजार में सामान्य से लेकर आकर्षक डिजाइन वाले शृंगार सामान उपलब्ध हैं।