फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mobile phones kept ringing incessantly; the rain got stuck in the 'waiting list' due to the heat.

Mainpuri News: घनघनाते रहे मोबाइल, गर्मी से वेटिंग में चली गई बारिश

Mon, 29 Jun 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 29 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones kept ringing incessantly; the rain got stuck in the 'waiting list' due to the heat.
मैनपुरी। मौसम विभाग ने जिले में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई, इसके लिए मोबाइल पर चेतावनी के संदेश तो आए, लेकिन बारिश शायद वेटिंग में चली गई। दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। इसके बाद भी लोगों को धूप और उमस से बुरा हाल होता रहा। कहीं भी बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 27 जून से मानसून आने की संभावना जताई थी। रविवार को मोबाइल पर मौसम विभाग की ओर से बिजली कड़कने के साथ ही मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी होती रही। मौसम विभाग की चेतावनी भरे मैसेज से लोगों को राहत की सांस मिली, लेकिन जब बारिश नहीं हुई तो लोग कहने लगे कि शायद बारिश भी कहीं गर्मी की वजह से वेटिंग में चली गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल होने के बाद भी भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। आज भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
किसानाें को बारिश का इंतजार
जनपद में धान की रोपाई के लिए किसानों को भी बारिश का इंतजार है। सर्वाधिक रूप से होने वाली फसल के लिए पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में बिना बारिश के धान की रोपाई करना मुश्किल होता है। बारिश न होने की वजह से धान की रोपाई में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed