फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   misdeed with woman after giving her intoxicants in sweets In Mainpuri

अकेला पाकर नीयत हुई खराब: मिठाई में खिलाया नशीला पदार्थ... फिर लूटी आबरू, आपबीती बता फफक पड़ी विवाहिता

Tue, 12 Mar 2024 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 04:08 PM IST
सार

रिश्तेदार ने विवाहिता के साथ हैवानियत की। मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसके साथ घिनौना काम किया। इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
misdeed with woman after giving her intoxicants in sweets In Mainpuri
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात युवक ने मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को खिला दिया। नशे में होने के बाद उसका शरीर नोचता रहा। अश्लील फोटो भी खींचे। सुबह होश आने पर पीड़िता के होश उड़ गए। वह थाने पहुंची और शिकायत की। सुनवाई न होने पर मंगलवार को एसपी से मदद की गुहार लगाई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


घटना बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी पीड़िता ने एसपी को बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। नौ मार्च को उसकी सास, ननद के घर पर गईं थीं। देर शाम इटावा जिले के गांव विरौंदी निवासी युवक उनके घर आया। वह उसकी बड़ी बहन का पड़ोसी है। पहचान होने की वजह से उसे घर पर बैठाया। उसके हाथ में मिठाई का डिब्बा था। 

विज्ञापन

अश्लील फोटो भी खीचीं

बातचीत के दौरान उसने मिठाई खाने के लिए कहा। मिठाई खाने के कुछ ही देर में उसे नशा हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो भी खीचीं। अगले दिन सुबह होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में थी। थाने में शिकायत करने गई तो वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed