फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Minister Jaiveer Singh said SP leaders have reached deranged state due to continuous defeats In Mainpuri

मैनपुरी पहुंचे मंत्री जयवीर सिंहः बोले-विक्षिप्त स्थिति में पहुंच गए सपा नेता, उनको कानून का राज बर्दाश्त नहीं

Sat, 11 Mar 2023 08:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 08:42 PM IST
सार

मंत्री जयवीर सिंह शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि लगातार हार मिलने से सपा बौखला गई है। सपा को यूपी में कानून का राज बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उनके समय में तो स्कूल गए बच्चों के घर लौटने तक में खतरा मंडराता था। 

 

विज्ञापन
Minister Jaiveer Singh said SP leaders have reached deranged state due to continuous defeats In Mainpuri
मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। कहा कि लगातार मिल रही पराजयों से बौखलाकर सपा नेता विक्षिप्त स्थिति में पहुंच गए हैं। प्रदेश में कानून का राज उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार जीरों टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है।

विज्ञापन

हार मिलने से सपा बौखलाई

उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को प्रदेश में विकास, तरक्की, निवेश नहीं दिख रहा है। प्रदेश उद्योग के क्षेत्र में हब बनने जा रहा है। वर्ष 2017, 2019 और 2022 में जनता सपा को सबक सिखा चुकी है। वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश में गुंडों, अपराधियों और माफियाओं का राज्य था। हालात यह थे कि घर से स्कूल गए बच्चे के सकुशल घर आने तक परिवार के लोग चिंतित रहते थे। आज प्रदेश में कानून का राज है।

विज्ञापन

ईडी और सीबीआई संवैधानिक संस्था

कहा कि ईडी और सीबीआई संवैधानिक संस्थाएं हैं। ये सबूत और साक्ष्यों के आधार पर जांच करती हैं। अगर सपा नेता ईमानदार हैं तो डरते क्यों हैं। कहा कि प्रदेश में अपराध करके बनाए गए निर्माण गिराए जा रहे हैं। कानून के हिसाब से काम हो रहा है। अतीक अहमद के मामले में कहा कि क्या सपा तय करेगी कि अपराधी कौन है ? कहा कि यह कानून तय करेगा कि अपराधी कौन है। कानून अपने हिसाब से ही काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed