{"_id":"586a96c04f1c1b0b521589e8","slug":"melting-of-heavy-winter-people-shudder-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भरी सर्दी ने लोगों की छुटाई कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भरी सर्दी ने लोगों की छुटाई कंपकंपी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गलन भरी सर्दी ने लोगों की छुटाई कंपकंपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। सोमवार को गलन भरी सर्दी से जनजीवन बेहाल रहा। जिले में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, वहीं कांपती सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा।
जिले में पिछले पांच दिन से गलनभरी सर्दी का प्रकोप जारी है। सोमवार सुबह से ही घने कोहरे और गलनभरी सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। जहां अलाव जल रहे थे, वहां लोगों की भीड़ लगी देखी गई। दिन भर सूर्य देव बादलों में छाए रहे। सर्दी के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल में हाई ब्लड प्रेशर, निमोनिया, बुखार आदि से पीड़ितों की भीड़ रही। सोमवार को जिला अस्पताल में इससे पीड़ित 245 मरीज पहुंचे।
वहीं सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-बच्चों को हुई। यह सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। उधर, सुबह कोहरे के कारण चार पहिया वाहनों की फॉग लाइट और पीली पॉलीथिन पन्नी खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। वाहन चालकों का कहना था, फॉग लाइट महंगी होने के कारण पीले रंग की पॉलीथिन लाइट पर लगाने से कोहरे में रास्ता देखने में आसानी होती है।
विज्ञापन
मरीज बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन व सीएमएस डॉ. एके उपाध्याय का कहना है इस मौसम में विशेषकर बच्चों और 50 वर्ष से अधिक आयु वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। बुजुर्ग सुबह उठकर टहलने से बचें। समय-समय पर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच कराते रहें। सीने में बायीं ओर दर्द होने पर कुशल चिकित्सक से परामर्श लें। यदि पहले से दवा चल रही है, तो दवा का नियमित समय पर सेवन करें। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।