फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Meat shops closed around the district

जिले भर में बंद कराई गईं मीट की दुकानें

Wed, 22 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 22 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Meat shops closed around the district
जिले भर में बंद कराई गईं मीट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
शासन से निर्देश मिलने के बाद बुधवार को जिलेभर में मीट बिक्री की अवैध दुकानों और बूचड़खानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। शहर से लेकर देहात तक सैकड़ों दुकानों को बंद कराया गया। इससे मीट बिक्री और पशुओं के कटान से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को अगले आदेशों तक मीट न बेचने को हिदायत दी।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सदर अमित सिंह और ईओ रामपाल के नेतृत्व में गोलाबाजार,  ईशन नदी पुल, करहल चौराहा, सिंधिया तिराहा, ज्योंति तिराहा आदि पर अवैध रूप से मीट की बिक्री कर रही दुकानों और खोखों को बंद कराया गया। इस दौरान एसडीएम ने संबंधित लोगों से कहा कि वे नियम विरुद्ध मीट की बिक्री और पशुओं का कटान न करें। यदि ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घिरोर में अधिकारियों ने नगर के जसराना रोड व अन्य स्थानों पर अवैध रूप से चल रहीं मीट दुकानों को बंद करवाया। कटरा समान में तीन खोखे और दो दुकानों पर अवैध रूप से मीट बिक रहा था। पुलिस ने पांचों को बंद करा दिया। वहीं कुसमरा में चौकी इंचार्ज ने सब्जी मंडी के पास अवैध मांस की बिक्त्रस्ी करने वाली दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में भी उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने छापामारी की। उन्होंने मोहल्ला कस्साबान में अवैध कट्टीखाने को सील कर दिया। वहीं टाउन एरिया कार्यालय के पास चल रही मीट बिक्री की अवैध दुकान को भी बंद करा दिया। साथ ही कस्साबान व बाग वृंदावन इलाके में चल रही मीट बिक्री की अवैध दुकानें बंद करा दीं। साथ ही कई दुकानों को नोटिस जारी किया।
कुरावली में एसडीएम के निर्देशन में नगरपंचायत की ईओ रागिनी वर्मा और थाना पुलिस ने जीटीरोड स्थित नहरपुल गैलानाथ, सिरसा मोड़ के निकट तथा घिरोर रोड पर खुले में सड़क किनारे चल रही मांस बिक्री की अवैध दुकानों बंद करा दिया।

किशनी में नगर व क्षेत्र में प्रशासन ने मीट की अवैध दुकानों को बंद करा दिया। बुधवार को ईओ डॉक्टर कल्पना बाजपेई ने किशनी में मीट की अवैध दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए।
भोगांव में जीटी रोड चौराहा, गिहार कालोनी, मैनपुरी रोड पर चल रही मीट बिक्री की अवैध दुकानों को अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने बंद कराया। इस दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक गोरेलाल, अमित कुमार, आकाश वर्मा, सोनू गिहार आदि मौजूद थे।


ईओ होंगे अवैध बिक्री के लिए जिम्मेदार
 यदि किसी भी स्थान पर मीट की दुकानें, स्लाटर हाउस का संचालन अवैध रूप से होता मिला तो  उसके लिए अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। सभी अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों को तत्काल बंद कराया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी सीपी सिंह ने नगर पालिका और सभी नगर पंचायतों के ईओ को बैठक में दिए।

डीएम ने कहा कि नगर निकायों में सात दिवसीय और 15 दिवसीय कार्य योजना तत्काल बनाई जाए। जिससे नगरवासियों को बदलाव महसूस हो और सरकार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बने। उन्होंने ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन्म मृत्यु का पंजीकरण और उसकी नकल जारी करने में सक्रियता एवं पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अमित सिंह, अधिशासी अधिकारी रामपाल, सीमा तोमर, कल्पना बाजपेई, वंदना, श्याम बचन सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed