फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Measurement of the disputed plot on the orders of the court

Mainpuri News: कोर्ट के आदेश पर विवादित प्लॉट की पैमाइश

Fri, 02 Oct 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Measurement of the disputed plot on the orders of the court
कुसमरा। बरेली-ग्वालियर राजमार्ग पर स्थित एक विवादित प्लॉट की पैमाइश बृहस्पतिवार को हुई। यह पैमाइश कोर्ट के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार भारत मौर्य की मौजूदगी में राजस्व टीम ने की। पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों के लोग और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान चूना डालने पर हंगामा होने लगा।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने अभिलेखों के आधार पर प्लॉट की पैमाइश शुरू की। वादी सहदेव सिंह चौहान और दूसरे पक्ष के जुबैर हसन अल्वी दोनों ने पैमाइश पर असंतोष जताया। पैमाइश पूरी होने के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं दिखे। तहसीलदार के निर्देश पर पहले प्लॉट की तीन तरफ चूना डलवाया गया। एक तरफ चूना न डालने पर मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। वादी के पुत्र मनोज चौहान ने तहसीलदार की कार रोक दी। उन्होंने चारों सीमाओं पर चूना डालने की मांग की। पैमाइश के दौरान एक नई स्थिति सामने आई। गुलालपुर जाने वाला मार्ग भी विवादित प्लॉट की सीमा में आता दिखा। तहसीलदार भारत मौर्य ने बताया कि मौके पर बनी सड़क अभिलेखों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

----
कोर्ट के आदेश पर विवादित प्लॉट की पैमाइश कराई गई है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अगली कार्रवाई अधिकारियों के आदेश के बाद की जाएगी।
भारत मौर्य, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed