फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Maximum passengers are leaving for Delhi route, buses increased

Mainpuri News: दिल्ली रूट के लिए निकल रहे सर्वाधिक यात्री, बढ़ाई गईं बसें

Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Maximum passengers are leaving for Delhi route, buses increased
फोटो 11 बेवर डिपो के स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
बेवर। परिवहन निगम के बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। सोमवार को बेवर डिपो बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। ऐसे में दिल्ली रूट पर आठ अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कराया गया। अन्य मार्गों के लिए भी बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

बेवर डिपो की 59 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। दिल्ली रूट पर 19 बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन दिल्ली जाने वाले यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए डिपो ने आठ अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कराकर यात्रियों के सफर को सुगम बनाया है।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि डिपो के बेड़े में 55 निगम और चार अनुबंधित बसें हैं। इनका संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जा रहा है। होली का त्योहार संपन्न होने के बाद लोग दिल्ली अपने काम पर लौटने लगे हैं। दिल्ली के लिए यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए आठ अतिरिक्त बसों को इस रूट पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed