फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Married burnt to death during treatment

जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

Sun, 02 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 02 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Married burnt to death during treatment
सुभाष की मौत के बाद विलाप करती पत्नी और उसकी पुत्री।
थाना बिछवां के गांव लहरा निवासी एक विवाहिता की शनिवार की शाम जली हालत में सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को मायके वालों की मौजूदगी में ससुरालीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

गांव लहरा निवासी राहुल चतुर्वेदी की शादी दो साल पहले ज्योति पुत्री हरनारायन निवासी सराय थाना दरियावगंज कासगंज के साथ हुई थी। ज्योति के एक नौ माह की पुत्री है। साथ ही वह दो माह की गर्भवती भी थी। शनिवार की दोपहर उसको जली हालत में ससुरालीजनों ने सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद ससुरालीजन शव को गांव ले आए। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी लहरा पहुंच गए। रविवार की सुबह गांव के बाहर मायके वालों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार ससुरालीजनों ने कर दिया।
विज्ञापन

ज्योति के भाई रमन का आरोप है कि शादी के बाद से ही राहुल दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता था। तीन दिन पहले जब वह मायके से अपनी बहन को लेकर ससुराल आया तब भी राहुल ने उसके साथ मारपीट की थी। ज्योति की शिकायत पर उसने राहुल को समझाया था। राहुल ने परिवारीजनोें की मदद से ज्योति को मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार दिया है।  थानाध्यक्ष बिछवां का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed