{"_id":"62e4f6701014916d1c421514d589c987","slug":"marie-won-by-two-students-at-university-youth-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के युवा उत्सव में दो छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के युवा उत्सव में दो छात्राओं ने मारी बाजी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डाक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित युवा उत्सव में आरसी महिला डिग्री कालेज की दो छात्राओं ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कालेज में सम्मान समारोह हुआ।
डाक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित युवा उत्सव में वाद-विवाद, निबंध, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, विचार गोष्ठी, कार्टून, स्पॉट फोटोग्राफी, मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताएं हुई थीं। इसमें आरसी महिला डिग्री कालेज की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा पारुल दुबे ने लोक गायन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा कुशवाह ने हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा पारुल और दीक्षा की इस उपलब्धि पर कालेज में दोनों को पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डाक्टर ऊषा अग्रवाल, डाक्टर शैफाली यादव, डाक्टर कंचन माहेश्वरी, डाक्टर अलका पाठक, आकृति शाक्य, निवेदिता त्रिपाठी आदि ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।