फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Marie stake in the power house competition

प्रतियोगिता ने शक्ति सदन ने मारी बाजी

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Marie stake in the power house competition
मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मंगलवार को अंतर्सदनीय क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डाक्टर राम मोहन ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित विषय सुरक्षा, सुरक्षा एवं संगठन पर आधारित क्विज प्रश्नों पर हुई। इसमें प्रतिभागियों ने बहुत ही सूझबूझ के साथ उत्तर दिया। प्रतियोगिता में शक्ति सदन के अपूर्व तिवारी, दिनकर चौहान, मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं धर्म सदन की वर्तिका चौहान, स्वतंत्र शर्मा, देवप्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  समृद्धि सदन की श्रुति, आयुषी गुप्ता और हिमांशी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक डाक्ट राम मोहन ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य डाक्टर  कुसुम मोहन, सचिव लव मोहन, संयुक्त सचिव लवीना मोहन एवं उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी की देखरेख में हुई। विद्यालय के सभी सदनों के सदन प्रभारी रणधीर यादव, अक्षय दीक्षित, सपना राठौर, लक्ष्मी शर्मा, सदन समन्वयक अभिषेक शुक्ला ने बच्चों को प्रेरित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने निभाई। इस मौके पर डा. ओमेश जादौन, सोनाली मिश्रा, श्रुति सिंह, आरएस चौहान, देवेश तिवारी, राधा रमण तिवारी, ममता भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed