फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Manoj Yadav joined BJP who considered close to Akhilesh Yadav in Mainpuri

Lok Sabha Election: भाजपा ने चली ऐसी चाल... खतरे में डिंपल यादव की सीट, अखिलेश के बेहद करीबी ने ही दिया झटका

Thu, 22 Feb 2024 08:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 08:00 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले मैनपुरी में सपा को बड़ा झटका लगा है। अखिलेश के करीबी नेता मनोज यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया। राजनीतिक समझ रखने वाले लोग मनोज के भाजपा में शामिल होने से डिंपल यादव की सीट को खतरा मान रहे हैं। 

विज्ञापन
Manoj Yadav joined BJP who considered close to Akhilesh Yadav in Mainpuri
अखिलेश के करीबी मनोज यादव ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ली। मनोज यादव के सपा से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को बड़ा झटका है। अब इस सीट पर डिंपल यादव को भी कंपटीशन मिलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव सपा के बेहद करीबी रहे हैं। उन्हें अखिलेश यादव का भी करीबी माना जाता है। 2022 के उप चुनाव में भी उन्होंने डिंपल यादव के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। वे सपा के टिकट पर घिरोर से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। 30 जनवरी को उन्होंने सपा में पारिवारिक कलह को वजह बताते हुए सपा से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने किसी दूसरी पार्टी में जाने की स्थिति स्पष्ट नहीं की थी। 

विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

उन्होंने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जिले के नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे सपा को एक और बड़ा झटका लगा है।  हालांकि मनोज यादव ने पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश होने की बात कही थी। इसके बाद से ही उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed