फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   man returning to Mainpuri with Kanwad from Soronji drowned in canal

UP News: कावंड़ लेकर लौट रहा था युवक, रास्ते में ऐसे आई मौत; घर में मची चीख पुकार

Sun, 04 Aug 2024 05:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

सोरोंजी से कावंड़ लेकर युवक लौट रहा था। रास्ते में पैर फिसलने से नहर में गिर गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
man returning to Mainpuri with Kanwad from Soronji drowned in canal
प्रदीप सिंह राठौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का एक युवक सोरों से कांवड़ भरने के बाद घर वापस आ रहा था। जनपद फिरोजाबाद में पैर धोने के दौरान पटीकरा नहर में गिर गया। पुलिस की मौजूदगी के बीच गोताखोर नहर में डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं। उधर युवक के डूबने की खबर गांव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


घिरोर थाना क्षेत्र के गांव गढिया फैजपुर निवासी प्रदीप सिंह राठौर (26) शुक्रवार को कांवड़ भरने के लिए सोरों गया था। सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुराऊ से उसके साथ कई और परिचित लोग साथ हो लिए थे। रविवार को सभी लोगों के साथ प्रदीप कावड़ में गंगाजल लेकर रविवार घर वापस आ रहा था। 
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना पाढ़म क्षेत्र के पास लोअर गंग नहर इटावा ब्रांच के पटीकरा नहर पुल पर वह पैर धोने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह डूब कर काफी दूर बह गया। सूचना पर पाढ़म थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के नहर में डूबने की खबर जैसे ही घरवालों को मिली तो चीख पुकार मच गई। घर के कुछ लोग जनपद फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं लग सका था। जिसके चलते अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। परिजन युवक के सकुशल लौटने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed