{"_id":"694c29af9a848a7a610ccb82","slug":"make-technical-education-a-goal-for-employment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-151088-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: रोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा को बनाएं लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: रोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा को बनाएं लक्ष्य
Wed, 24 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में बुधवार को कॅरिअर मेले का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने कहा कि वर्तमान में तकनीकी शिक्षा में रोजगार के अवसर अधिक हैं इसलिए तकनीकी शिक्षा को लक्ष्य बनाएं।
उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को राजीव गांधी साक्षरता मिशन कार्यक्रम के तहत संचालित निशुल्क कंप्यूटर कोर्स की जानकारी दी। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए छात्राओं को जागरूक किया। कॅरिअर गाइडेंस प्रभारी समीक्षा ने छात्राओं को अपनी रुचि का कोई भी एक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। सुनीता देवी ने कहा कि कंप्यूटर क्षेत्र में छात्राएं अपना कॅरिअर भी बना सकती हैं। सुमन देवी, अंजलि सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, मधु यादव, किरण पाल, अंजू यादव आदि ने भी जानकारी प्रदान की।