फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri Sp Avinash Pandey Line Hazir So Bichwan Station Taking Bribe

मैनपुरी एसपी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में बिछवां थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

Fri, 01 Jan 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri Sp Avinash Pandey Line Hazir So Bichwan Station Taking Bribe
एसपी अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में रिश्वत लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक पर वाहन चोरी के मामले में पकड़ कर लाए गए निर्दोष लोगों को रुपये लेकर छोड़ने के आरोप लगे थे। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
उम्मीद का उजियारा: खुद का संकट दूर किया, लोगों को रोजगार भी दिया, मुसीबतों का सामना कर तलाशी 'नई राह'
विज्ञापन


थाना बिछवां के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह पर कुछ लोगों ने वाहन चोरी के मामले में निर्दोष लोगों को थाने में पकड़ कर लाने और 50 हजार रुपये रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ेने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत एसपी अविनाश पांडेय से की गई थी। एसपी ने शिकायत पर क्षेत्राधिकारी भोगांव से जांच कराई। प्रथम दृष्टयता आरोप सही पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक को बुधवार की देर शाम लाइन हाजिर कर दिया। तत्काल प्रभाव से लाइन में आमद कराए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन ने तोड़ा, फिर उठकर लिख दी सफलता की इबारत, दूसरों के लिए मिसाल बने ये लोग

यह है पूरा मामला
थाना पुलिस ने 27 दिसंबर की रात दलीपपुर कैलई मार्ग स्थित बंद भट्ठा के पास दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। उनके कब्जे से पुलिस को तमंचा, कारतूस और चोरी की नौ बाइक बरामद हुई थीं। पकड़े गए गोपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव कुंजलपुर और अरविंद कुमार पुत्र मनोहर सिंह निवासी गांव करनपुर को जेल भेजा गया था। 

उम्मीद का उजियारा: जूते का काम ठप हुआ तो बनाने लगे मास्क, शुरू किया व्यापार, लोगों को दिया रोजगार

विदेश पाल बने थानाध्यक्ष
बिछवां थाने के प्रभारी निरीक्षक को घूस लेने के मामले में लाइन हाजिर किया जा चुका है। वहीं एसपी ने भोगांव थाने के एसएसआई रहे विदेश पाल को थाने जिम्मेदारी सौंपी है। विदेश अब थानाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed