फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news vikash murdercase

Mainpuri News: विकास हत्याकांड में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Fri, 01 May 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news vikash murdercase
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव बिगरई निवासी विकास हत्याकांड में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दें युवक का शव शहीद स्मारक के अंदर गेट पर लोहे के तार से फंदे पर लटका मिला था।पिता कुशलपाल सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय पुत्र विकास 21 अप्रैल को घर से बिना बताए कही चला गया था। काफी तलाश किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। थाने मेें पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुत्र का शव शहीद स्मारक कंजाहार के अंदर लोहे के तार से फंदा पर लटका मिला था। पिता ने कहा कि पुत्र की हत्या करने के बाद खुदकुशी दिखाने के लिए फंदे पर लटकाया गया है। बता दें कि पोस्टमार्टम में विकास की गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे व हत्या करने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed