फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news theft in shop

Mainpuri News: ग्राहक बनकर आए दो चोर, दुकान से उड़ाए 15 हजार रुपये

Thu, 12 Feb 2026 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news theft in shop
बरनाहल। कस्बा के मैन बाजार में स्थित एक बर्तन की दुकान पर ग्राहक बन कर आए दो चोर 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गए। मंगलवार को हुई यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दलेल नगर निवासी कुलदीप गुप्ता मैन मार्केट में बर्तन की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को उनका छोटा बेटा दुकान पर बैठा था, तभी दो चोर दुकान पर ग्राहक बन कर आए। उन लोगों ने बर्तन दिखाने के लिए कहा, बेटा जब उन्हें बर्तन दिखाने लगा तो वह लोग कुछ और बर्तन दिखाने की बात कहने लगे। पुत्र दुकान के अंदर गया, इसी बीच चोरों ने गोलक में रखी 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ली और भाग निकले। उनके छोटे बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। मगर, तब तक चोर वहां से भाग चुके थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed