फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news tej singh hospital

Mainpuri News: अवाॅर्ड योजना में अव्वल रहे तो अस्पताल को मिलेंगे 50 लाख रुपये

Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news tej singh hospital
फोटो 7 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में निरीक्षण पर पहुंची कायाकल्प सर्वेक्षण टीम स्टाफ से जान
मैनपुरी। कायाकल्प अवाॅर्ड योजना 2025-26 के तहत बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्तर से नामित तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और सुधार की सलाह भी दी। अवार्ड योजना के तहत मूल्यांकन के बाद अव्वल रहने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और गुणवत्तापरक बनाने के लिए प्रति वर्ष कायाकल्प अवाॅर्ड योजना के तहत सर्वेंक्षण किया जाता है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्तर से नामित कायाकल्प अवाॅर्ड की तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल में संचालित योजनाओंं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम में शामिल चिकित्सक एवं अन्य अधिकारियों ने आठ बिंदुओं के दर्जनों अलग-अलग मामलोंं को लेकर चिकित्सकों सहित पैरा मेडिकल स्टाफ से सवाल किए।
टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल के रखरखाव और सफाई व्यवस्था का आकलन किया। अस्पताल के विभिन्न विभागों में संक्रमण पर अंकुश सहित बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मरीजों से समस्याएं पूछते हुए उन्हें बेहतर सुविधा दिए जाने के बारे में जानकारी ली। टीम ने इंडोर वार्ड, ब्लड बैंक, एआरटी सेंटर, ड्यूटी रूम, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की मैनेजर वरुणा पूनम ने बताया कि टीम में जिला अस्पताल आगरा के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अमित कुमार, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कानपुर कार्यालय से क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. विनोद भास्कर शामिल थे। सर्वेक्षण के दौरान सीएमएस डॉ संजय गुप्ता, फार्मासिस्ट अवधेश यादव, मेट्रन रामश्री, गीता यादव, उर्मिला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed