{"_id":"6a63cb209fa49db262017848","slug":"mainpuri-news-supreme-court-notice-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-163500-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दीवानी के 21 वकीलों को सुप्रीम नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दीवानी के 21 वकीलों को सुप्रीम नोटिस जारी
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी के 21 वकीलों को सुप्रीम नोटिस जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार इनक्वायरी अनिल कुमार सिंह ने 15 दिन के अंदर जिला जज के कार्यालय में जवाब जमा करने के निर्देश दिए हैं।
कहा है कि क्यों न उनको उनकी पदीय जिम्मेदारी से हटा दिया जाए। दीवानी के वकीलों ने वर्ष 2026 में पांच दिन न्यायिक कार्य नहीं किया है। इन दिनों में वकील कार्य से विरत रहे हैं। रजिस्ट्रार जांच अनिल कुमार सिंह ने जारी किए गए नोटिस में कहा है कि दीवानी न्यायालय में वर्ष 2026 में 27 अप्रैल, 4 मई, 4 जून, 17 जून, 29 जून को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे हैं। इन वकीलों ने संबंधित पांच तिथियों में न्यायिक कार्य नहीं किया है। रजिस्ट्रार जांच ने भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि संबंधित 21 वकीलों में 11 वकील एसोसिएशन के पदाधिकारी और 10 वकील कार्यकारिणी सदस्य हैं।
नोटिस में कहा है कि नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर संबंधित वकील जिला जज के कार्यालय में अपना जवाब जमा कर दें।
नोटिस में यह भी कहा है कि क्योंं न उनको उनकी पदीय जिम्मेदारी से हटा दिया जाना चाहिए। सुप्रीम नोटिस मिलने के बाद से संबंधित वकीलों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।