{"_id":"698cd9ca79db611bff0d5add","slug":"mainpuri-news-subhas-chandra-bose-statue-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-153903-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की मांगा
विज्ञापन
फोटो 18 नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते कायस्थ महासभा के पदाधिकारी।स्रोत संगठन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नगर युवा प्रकोष्ठ ने नगर के सुभाष चौक (भांवत चौराहा) पर लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के रंग-रोगन कराने की मांग की है।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट अमित जौहरी के नेतृत्व में कायस्थ समाज के युवाओं ने बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता और अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता को ज्ञापन देकर बताया कि नगर के सुभाष चौक (भांवत चौराहा) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को स्थापित हुए लगभग दो वर्ष से भी अधिक का समय हो चुका है। अब तक प्रतिमा पर रंग-रोगन का कार्य नहीं कराया गया है।
उन्होंने कहाकि रंग-रोगन न होने के कारण प्रतिमा पूर्णत: सफेद अवस्था में है। उसका स्वरुप अधूरा प्रतीत होता है।
महान स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान के अनुरूप भव्यता परिलक्षित नहीं होती। ज्ञापन में मांग की गई है कि नेताजी की प्रतिमा पर शीघ्र उचित रंग-रोगन एवं आवश्यक सौंदर्यीकरण कार्य कराएं जाएं। इससे नगर की शोभा बढ़े एवं नेताजी के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ, डॉ. हिमांशु सक्सेना, अनिल सक्सेना, विकास नंदन कुलश्रेष्ठ, पवन सक्सेना, आयुष मुवार, रजत सक्सेना, अंकित जौहरी आदि मौजूद रहे।्