{"_id":"696bc907b3300673370d6aa3","slug":"mainpuri-news-samadhan-diwas-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-152457-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पात्रता के आधार पर दिलाए आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पात्रता के आधार पर दिलाए आवास
विज्ञापन
फोटो 20 तहसील करहल में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी व एसपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील करहल में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। मोहल्ला बाग वृंदावन के अजब सिंह ने बताया वह मजदूरी कर परिवार पालता है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आवास के लिए आवेदन किया था। आवास योजना में लाभान्वित नहीं किया गया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी करहल से कहा कि तत्काल पात्रता की जांच करें। यदि पात्र हो तो योजना में लाभांवित कराएं।
ग्राम नगला अनी मौज ग्वारी के सरनाम सिंह ने बताया कि मौजा निटावली की नई खतौनी में उसका पता नगला अनी मौजा ग्वारी के स्थान पर नगला रधू मौजा निटावली दर्ज कर दिया है। जो गलत है। उसने अपना पता दुरुस्त कराने की मांग जिलाधिकारी से की। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि साक्ष्य प्राप्त कर पता ठीक कराया जाए और जमीन संबंधी शिकायतों को लंबित न रखा जाए। पुलिस, राजस्व की टीम गठित कर समस्या का निदान कराएं।
सुनवाई के दौरान बाग वृंदावन के अंकुश ने नया हैंडपंप लगवाने, मनिहारन की सोहीन ने ससुरालीजन की ओर से घर से निकाले जाने तथा गलत रिपोर्ट कराने, हकीमपुर की संपती देवी ने कब्जा करने, मोहल्ला बाजार के राजू ने विद्युत विभाग की ओर से लगाए गए जुर्माने की धनराशि को माफ कराने, रेड़ापुर के दिलीपपाल सिंह ने खेत का रकवा पूर्ण कराने, नगला अलाई किरथुआ की लक्ष्मी देवी ने कब्जे को हटवाने की मांग की।