{"_id":"6a85ee3e0259fdf6f8028f00","slug":"mainpuri-news-roadways-buses-rashabandhan-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-165055-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: विशेष संचालन के साथ हर मार्ग पर बढ़ेंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: विशेष संचालन के साथ हर मार्ग पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
विज्ञापन
फोटो 4 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों के अतिरिक्त संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। मैनपुरी डिपो से दिल्ली, आगरा, कानपुर और इटावा जैसे प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरों में वृद्धि की जाएगी। यह विशेष व्यवस्था 26 अगस्त से 31 अगस्त तक लागू रहेगी।
मैनपुरी डिपो के बेड़े में वर्तमान में कुल 78 बसें हैं। मैनपुरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली मार्ग पर प्रतिदिन 38 बसों का संचालन किया जा रहा है। 26 अगस्त से, यात्रियों की मांग के अनुरूप इस मार्ग पर अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। इसी आगरा मार्ग पर वर्तमान में संचालित 30 बसें प्रतिदिन एक-एक फेरा लगा रही हैं। 26 से 31 अगस्त तक, इन बसों से दो-दो फेरे कराए जाएंगे।
कानपुर मार्ग पर संचालित दोनों बसों के अतिरिक्त फेरे कराए जाएंगे। इटावा मार्ग पर चलने वाली चार बसों के फेरे भी दोगुने किए गए हैं। रक्षाबंधन के विशेष संचालन को सफल बनाने के लिए डिपो में चालक और परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द की गई हैं।