{"_id":"69b1bdac0cda8857d10bcead","slug":"mainpuri-news-road-accident-crisis-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155458-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
फोटो 4 मृतक वीकेश का फाइल फोटो
भोगांव। जीटी रोड पर बुधवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर आईएएस की तैयारी कर रहे फिरोजाबाद निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जनपद फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव नगला धरा निवासी 22 वर्षीय वीकेश सिंह दिल्ली में रह कर आईएएस की तैयारी कर रहा था। होली के त्योहार पर वह घर आया था। बुधवार सुबह उसकी भैंस चोरी हो गई थी। वह साथी रितिक के साथ सुबह करीब 10 बजे बाइक से भैंस को ढूंढने के लिए निकला था। वह लोग कन्नौज की ओर जा रहे थे। थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित आरएस पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में वीकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, शव को मोर्चरी भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजन को फोन पर हादसे की सूचना दी। जिसके कुछ देर बाद रोते बिलखते परिजन जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पर पहुंचे।
-- -- --
पिता की बात मान लेता, तो बच सकती थी जान
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद वीकेश के परिजन ने बताया कि भैंस चोरी होने के बाद वीकेश चार लोगों को साथ लेकर ढूंढने के लिए जा रहा था। तब पिता ने अपशकुन बताते हुए साथ जाने से मना भी किया, मगर, वीकेश नहीं माना और दो बाइकों पर चार लोग कन्नौज के लिए निकल गए थे। वीकेश अगर पिता के मन में पनपी आशंका को समझ पाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।