फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news rape accused free

Mainpuri News: दुष्कर्म के आरोप से सेना का जवान बरी

Sat, 10 Jan 2026 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rape accused free
मैनपुरी। जिला कन्नौज के रहने वाले एक सेना के जवान को दुष्कर्म करने के आरोप से बरी कर दिया गया है। उसके खिलाफ थाना किशनी क्षेत्र की एक युवती ने पांच साल पहले दुष्कर्म करने की रिपोर्ट लिखाई थी। एफटीसी प्रथम जज विष्णु कुमार मिश्रा ने आरोप साबित नहीं होने पर सेना के जवान को दोषमुक्त घोषित किया है।थाना किशनी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाना कुर्रा में 24 मई 2021 को रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट के अनुसार जिला कन्नौज के थाना सौंरिख के गांव गोसिया के रहने वाले अनोज पाल ने चार सितंबर 2020 को थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सिहार में अपनी एक रिश्तेदार के घर पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में अनोज ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने जांच करने के बाद अनोज पाल के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई एफटीसी प्रथम जज विष्णु कुमार मिश्रा के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता, विवेचक, चिकित्सक सहित गवाहों ने गवाही दी। गवाह दुष्कर्म करने का आरोप साबित नहीं कर सके। बचाव पक्ष की ओर से दी गई दलीलों के आधार पर एफटीसी प्रथम जज विष्णु कुमार मिश्रा ने सेना के जवान अनोज पाल को संदेह का लाभ देते हुए दुष्कर्म करने के आरोप से बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed